महासमुंद| सीजी पीएससी की ओर से मई में दो परीक्षा आयोजित की जाएगी। बॉयलर इंस्पेक्टर (वाष्पयंत्र निरीक्षक) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 4 मई को होगी। जबकि सिविल जज की प्रारंभिक परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 10 से होंगी। बॉयलर इंस्पेक्टर के दो पदों पर भर्ती होगी।


