भास्कर न्यूज| महासमुंद बागबाहरा वन परिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल के संरक्षित वन कक्ष 182 में बीते दिन तार की जाल से करंट लगने से एक नर तेंदुए सहित एक नर गौर की मौत हुई थी। वन विभाग ने जांच के बाद शिकार करने वाले दो शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। वही शिकार में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। खल्लारी सर्किल कक्ष क्रमांक 182 मे एक नर तेंदूआ और एक विशालकाय नर गौर का अज्ञात शिकारियों ने बिजली के तार बिछाए जाने पर करेंट से मौत हो गई थी। घटना के बाद वन विभाग ने जांच पड़ताल और पतासाजी करने के बाद आरोपी मुकेश रावत (33) ग्राम खल्लारी व मनोहर यादव (50) निवासी ग्राम ओंकारबंद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने तेंदूआ और गौर के करेंट से मौत से पहले एक जंगली सुअर का भी शिकार कर उसे पकाकर खा गए थे। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के पास से बिजली के तार, जंगली सुअर का पका मांस, कांच की शीशी, लोहे की कुल्हाड़ी, लकड़ी की खूंटी, शाही जानवर का पंख, खरगोश व पक्षी का फंदा बरामद किया गया है। महासमुंद एसडीओ वेंकटेश एम गिरी ने बताया कि आरोपियों पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।


