खेत में सिंचाई के लिए लगाए सौर उर्जा का मोटर पम्प चोरी

महासमुंद| महासमुंद जिले में लगातार सोलर पंप के चोरी होने की शिकायत सामने आ रही है। जिले के पटेवा थाना क्षेत्र में सोलर पंप चोरी होने से पुलिस में शिकायत दर्ज कराया गया है। पुलिस के बताए जानकारी के अनुसार ग्राम छिन्दौली निवासी हीरालाल जोगी अपने गोसाई खार स्थित खेत में सिंचाई के लिए सौर उर्जा 3एचपी सरफेस मोटर पम्प लगाया था, जिसे 14 अप्रैल व 15 अप्रैल के मध्य रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत में लगे सौर उर्जा 3 एचपी सरफेस पम्प को चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *