महासमुंद| बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलिया में डीजे गाड़ी, गली में लगे इलेक्ट्रिक तार से टकरा जाने पर तार खींचकर बिजली खंभा गाड़ी के ऊपर गिर गया। घटना के बाद ग्राम सेमलिया के चार लोगों ने डीजे ऑपरेटर से जान से मारने की बात कह लात घुसा से मारपीट की। पुलिस के बताए जानकारी के अनुसार ग्राम रेमड़ा निवासी डीजे ऑपरेटर भागीरथी दास 20 अप्रैल को ग्राम बानीपाली से एम डीजे वाहन 407 को लेकर सेमलिया से होकर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम सेमलिया के गली में लगे इलेक्ट्रिक तार से वाहन का उपरी हिस्सा टच होने पर डीजे में फंस गया और तार खींचकर बिजली खंभा गाड़ी के ऊपर में गिर गया। इसके बाद ग्राम सेमलिया के चार व्यक्ति शैलेश साहू, समीर साहू, विराट साहू और अरविंद साहू आये व गंदी गाली देकर गाड़ी का चाबी को बार-बार मांगने लगे। बिजली के तार को बनाओ तभी गाड़ी को जाने देंगे बोले। इसके बाद तब डीजे आपरेटर ने बिजली तार व बिजली खंभा को बनवा देंगे कहकर बिजली मिस्त्री को बुला लिया, लेकिन उसके बावजूद भी चारों बात को नहीं सुनते हुए लात घुसा व लोहे की वस्तु से डीजे ऑपरेटर के सिर में मारे, जिससे डीजे आपरेटर के सिर में चोंटें आई है।


