गुरुद्वारा समिति के प्रधान बने गुरुचरण सिंह छाबड़ा

गुरुचरण सिंह । अंबिकापुर | मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अंबिकापुर में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें सरदार गुरुचरण सिंह छाबड़ा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वे अगले दो वर्षों तक इस पद की जिम्मेदारी निभाएंगे। चयन के बाद गुरुचरण सिंह छाबड़ा ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे। समाज और समुदाय के विकास के लिए लगातार काम करेंगे। उन्होंने सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करने की बात कही। गुरुद्वारा की परंपराओं का पालन करने का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में संगत में उत्साह देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *