भास्कर न्यूज| महासमुंद बागबाहरा थाना में पदस्थ एएसआई ने सल्फॉस सेवन कर सुसाइड कर लिया। मंगलवार की सुबह उनके कमरे में मृत अवस्था में लाश मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर सेवन से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक एएसआई दशरथी साहू (60) सरायपाली के ग्राम पंचायत बैतारी का रहने वाला था। जो बागबाहरा थाना में पदस्थ थे। उनका परिवार ग्राम बेतौरी में रहता है। वह महावीर कॉम्पलेक्स में किराए के मकान मंे रहता था। मंगलवार को ड्यूटी में नहीं पहुंचने पर स्टाफ ने उसके किराए के मकान में जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में मिले। आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीएमओ बीके बढ़ई ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर में सल्फास (जहर) के सेवन करने से मौत की पुष्टि की है। वही पुलिस का दावा है कि एएसआई लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे बीपी -शुगर बीमारी से ग्रसित थे। जिसके चलते हमेशा परेशान रहते थे। उनकी तबीयत बार-बार बिगड़ रही थी। इसके चलते छुट्टी लेकर घर चले जाते थे। पांच दिन पहले ही छुट्टी पर घर गए हुए थे। आरक्षक से एएसआई पद पर हुआ था प्रमोशन वे बागबाहरा थाने में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। हाल ही में उन्हें प्रमोशन मिला था। जबकि उनके रिटायरमेंट में मात्र दो साल बाकी था। मृतक का एक 15 साल का बेटा भी है। जो अभी कक्षा नवमी की परीक्षा दिया था। जिसमें पास हो गया। जो अब कक्षा दसवीं की पढ़ाई करेगा। फिलहाल उनके मां के अलावा देखरेख के लिए कोई नहीं है। पति की मौत से पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल था। पुलिस का कहना है कि कमरे में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मकान को किया गया सील सुसाइड नोट भी नहीं मिला मामले की जांच में कोमाखान थाना पुलिस जुटी हुई है। मृतक के किराए के मकान को सील कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि अब तक एएसआई के सुसाइड करने का कोई कारण पता नहीं चल पाया है। न ही घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है। परिजनों का भी बयान लिया गया है, जिसमें लोन लेने जैसी बात सामने आई है। एसपी आशुतोष सिंह ने बताया कि टीआई से विवाद की बात गलत है। इस तरह की कोई कहासुनी या बहस नहीं हुई है। थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज जांच में कार्यालय के कार्यों को लेकर सामान्य बात हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। अब तक पीएम रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। जांच के बाद भी मौत की वजह बता पाएंगे।


