9वीं में रितु व 11वीं विज्ञान संकाय में यश कुमार प्रथम

भास्कर न्यूज| धमतरी शासकीय उमावि सलोनी का वर्ष 2024-25 का 9वीं, 11वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। 9वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 66% रहा। इसमें रितु साहू प्रथम, नम्रता द्वितीय और नरेन्द्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 77% रहा। विज्ञान संकाय में यश कुमार प्रथम, गणिका द्वितीय और नामिका तृतीय स्थान पर रहीं। वाणिज्य संकाय में डोमेंद्र प्रथम, माला निषाद द्वितीय और रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। कला संकाय में ओमेश्वरी प्रथम, टोमीन द्वितीय और लिलेश्वरी तृतीय स्थान पर रहीं। परिणाम की घोषणा सरपंच रोमी ध्रुव, नरेश दीवान और तुकाराम साहू की उपस्थिति में प्राचार्य आरके गुप्ता और परीक्षा प्रभारी निंबालकर ने की। इस अवसर पर जीएस साहू, एनआर साहू, एसएस साहू, हरीश साहू, पीके यादव, त्रिलोक साहू, ओपी साहू, सीएल चंद्राकर, हेमंत साहू उपस्थित रहा। आभार वीरेंद्र श्रीवास ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *