वीर कुंवर सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दुमका | जिला कांग्रेस कमिटी दुमका ने वीर कुंवर चौक पर स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंसी ने की। उन्होंने वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। महेश राम चंद्रवंसी ने कहा कि 1857 की लड़ाई में वीर कुंवर सिंह ने देश के लिए अहम भूमिका निभाई थी। 26 अप्रैल 1858 को लड़ते हुए उन्हें वीरगति प्राप्त हुई। भारत सरकार ने 1966 में उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया था। कार्यक्रम में शहर के समाजसेवी ठाकुर श्याम सुंदर सिंह, उदय सिंह, लक्ष्मी नारायण, अखलेश कुमार झा, प्रदीप मिश्रा, सेवानिवृत्त शिक्षक कुंदन झा मौजूद रहे। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, गणेश, जिला महासचिव संजीत सिंह, अमित कुमार सिंह, आशीष सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अली इमाम टिंकू, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, दुमका प्रखंड अध्यक्ष सुनील किस्कू और दसरथ मंडल भी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *