मौसम का हाल:पश्चिमी विक्षोभ ने बदला हवा का रुख, 27 दिसंबर के बाद अंचल में ज्यादा सर्दी सताएगी

पिछले दो दिन से रात का पारा आठ डिग्री के आस-पास ही चल रहा है। अभी तीन-चार दिन ऐसी ही स्थिति रहने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बन रहा है। इसके साथ ही पंजाब के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ का असर होने लगा है। इस वजह से उत्तर से आने वाली ठंडी हवा कम हो गई है। 27 दिसंबर के बाद सर्दी अपना असर दिखा सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। एक दिन पहले 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। जहां रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। एक दिन पहले दिन का पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को बढ़कर 24.7 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। अगले 3-4 दिन मौसम सामान्य रहेगा मौसम वैज्ञानिक डॉ.डीपी दुबे का कहना है कि अभी तीन-चार दिन मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बन रहा है। इस वजह से पूर्वी हवा थोड़ी आने लगी है। इसके साथ-साथ नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब के ऊपर एक्टिव हो चुका है। इसके कारण उत्तर से आने वाली हवा कम हो गई है। इसका असर 27 दिसंबर के बाद खत्म होगा। तब कहीं सर्दी का असर ग्वालियर-चंबल संभाग में दिखाई देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *