शिक्षक बोले- एक्सटर्नल-इंटरनल एग्जाम का पारिश्रमिक लंबित:नियुक्ति के 16 साल बाद भी 2008 बैच के शिक्षकों को नहीं मिला है एक भी प्रमोशन

एजुकेशन रिपोर्टर| रांची डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में गुरुवार को शिक्षकों की एक आमसभा आयोजित की गई। इस सभा में शिक्षकों के लंबित प्रमोशन समेत अन्य समस्याओं पर विचर विमर्श किया गया। अध्यक्ष डॉ. एसएम अब्बास और महासचिव डॉ. अशोक नाग ने कहा कि 2008 बैच के शिक्षक जो 16 वर्षों से काम कर रहे हैं, उन्हें अभी तक पहला प्रमोशन नहीं दिया गया है। संघ ने निर्णय लिया है कि झारखंड लोक सेवा आयोग से प्रक्रिया को गति देने का अनुरोध किया जाएगा। कहा कि गवर्नर के दिशा-निर्देश के आलोक में शिक्षक निर्धारित समय तक रुटीन के अनुसार क्लास ले रहे हैं। शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही वीसी से मिले और आंतरिक और बाहरी परीक्षा के लंबित पारिश्रमिक का भुगतान की ओर ध्यान आकृष्ट कराएगा। झारखंड राज्य सरकार की बीमा योजना में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों को शामिल किया गया है, लेकिन इसमें कुछ तकनीकी त्रुटि है। यह मुद्दा भी कुलपति के समक्ष रखा जाएगा। एसबीआई और पंजाब नेशनल बैंक जैसी बीमा योजनाएं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उपलब्ध कराई जानी चाहिए, अन्यथा सभी शिक्षक उन बैंकों में शिफ्ट हो जाएंगे जो बीमा योजनाएं प्रदान करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *