रांची | कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में गुरुवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्राचार्या प्रेमलता कुमारी ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसा का स्थान नहीं है।


