यूनिसेफ: महिला व बाल विकास पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

रांची | झारखंड सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने यूनिसेफ के सहयोग से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स का आयोजन किया। कांके स्थित विश्वेश्वरैया इंस्टीट्यूट ऑफ सेनिटेशन एंड वॉटर अकादमी में किया गया। इस पहल का उद्देश्य 50 मास्टर ट्रेनर्स की एक समर्पित टीम तैयार करना था, जो राज्य भर के प्रमंडलीय और प्रखंड स्तरों पर माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता के प्रमुख संवाहक की भूमिका निभाएंगे। इस प्रशिक्षण में झारखंड के सभी 24 जिलों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख डॉ. कनीनिका मित्र ने सरकार के समावेशी और समग्र दृष्टिकोण की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *