संत जेवियर्स कॉलेज में एनिमेशन और वीएफएक्स पर चर्चा हुई

रांची | संत जेवियर्स कॉलेज के एनिमेशन एंड इंटीरियर डिजाइनिंग डिपार्टमेंट और आईक्यूएसी के सहयोग से ‘अनिमेनिया’ सेमिनार में एनिमेशन इंडस्ट्री, शॉर्ट फिल्म व वीएफएक्स के विषय में चर्चा हुई। मुख्य वक्ता थ्रीडी जर्नलिस्ट व पर्यावरण डिजाइन विशेषज्ञ जोगेंद्र करमाली ने अपना अनुभव साझा करते हुए एनिमेशन के बारे में विस्तार से बताया और मौजूद सभी विद्यार्थियों को इस फील्ड में आगे बढ़ने का रास्ता बताया। अभिषेक कुमार ने एनिमेशन के बाकी भागों के बारे में भी विस्तार से बातें कीं और ऑगमेंटेड रियलिटी गेम्स और थ्री डी प्रिंटिंग के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एनिमेशन एक प्रोफेशनल कोर्स है और आगे जाकर बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मौके पर एनिमेशन डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार किड़ो, अनुकरण तिर्की, सुमित खलखो आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *