रांची | डोरंडा महाविद्यालय में रांची विश्वविद्यालय का अंतर महाविद्यालय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों से 14 भाषाओं में कवियों को अपने लेखनी के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभाग व विभिन्न महाविद्यालयों से करीब 50 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।


