अमृतसर | थाना ई-डिवीजन पुलिस ने करियाना की दुकान का शटर तोड़कर गल्ले से 1.30 लाख रुपए चोरी करने के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सुनील के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार राहिल सचदेवा ने बताया कि 17 अप्रैल की रात को दुकान को बंद करके घर चला गया था, वापस सुबह दुकान खोलने के लिए आया तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था। चैक करने पर पता चला कि 1.30 लाख रुपए चोरी हो गए हैं। पुलिस जांच में पता चला कि यह चोरी सुनील ने की है।


