भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब म्युनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कंपनी की सीईओ दीप्ति उप्पल ने अमृतसर बल्क वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का दौरा किया। कंपनी द्वारा समय पर काम पूरा न कर पाने के कारणों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कंपनी को निर्देश दिया कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर तेजी से काम पूरा कराएं। निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट अपर बारी दोआब नहर पर प्लांट में पानी की सप्लाई के लिए बनाए जा रहे ऑफ टेक चैंबर, एसएसपी देहाती पुलिस के ऑफिस के पास बनाई जा रही पानी की टैंकी, फतेहगढ़ चूड़ियां रोड, सर्कुलर रोड और रणजीत एवेन्यू में डाली गई पाइप का काम कहां तक पहुंचा इस बारे जानकारी ली। जहां सड़क पर पाइप बिछाने का काम पूरा हो चुका है उन्हें ठीक कराने का काम भी कराएं। कंपनी द्वारा प्लांट के लिए मैकेनिकल उपकरणों की खरीद में तेजी जाएं। निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने सीईओ को बताया कि प्रोजेक्ट को तेजी से कंपलीट कराने के लिए काम करवाया जा रहा है। समय-समय पर साइटों का निरीक्षण भी अफसर कर रहे। इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, लार्सन एंड टूब्रो कंपनी की उत्तर-पश्चिम भारत की सैग्मेंट हैड ज्योत्सना गौतम, क्लस्टर हैड सुरेश शर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय कुमार, जितिन वासुदेवा अजय गर्ग, शिवकुमार सोनी, गिरीराज सिंह हाडा, रणजीत सिंह, अश्वनी कुमार व अन्य मौजूद रहे।


