डीसी ने अटारी अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण

अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने अटारी स्थित अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीद कार्य का जायजा लिया। मंडी में खरीद कर रहे भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों से भी बातचीत की। खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार मौसम शुष्क रहने से गेहूं की फसल काफी अच्छी है, इसलिए नमी की कोई बड़ी समस्या नहीं है। किसानों से अपील की कि वे शाम 7 बजे के बाद तथा सुबह 7 बजे से पहले गेहूं की कटाई न करें ताकि गेहूं में नमी की मात्रा कम रहे। जिस दिन किसान मंडी में फसल लेकर आए, उसी दिन उसकी गेहूं खरीद कर ली जाए। 48 घंटे के भीतर ही भुगतान सुनिश्चित करें। अब तक करीब ढाई लाख मीट्रिक टन गेहूं मंडी में आ चुका है। अनुमान है कि 31 मई तक गेहूं की अधिकतर खरीद पूरी हो जाएगी। इस मौके पर जिला मंडी अधिकारी अमनदीप सिंह व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *