अमृतसर| असिस्टेंट कमिश्नर गुरसिमरन कौर ने लुधियाना की गैर-सरकारी संस्था इनिशिएटिव ऑफ चेंज नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने में प्रशासन का साथ दे रही है। संगठन के विशेषज्ञ स्कूलों में जाकर मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों की मदद लेंगे और बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे। प्रथम चरण में आयोजित होने वाले मेलों के तहत 25 अप्रैल को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डैमगंज और मकबूल पुरा तो 28 अप्रैल को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घनूपुर व खासा-वेरका और करमपुरा और 30 अप्रैल को सरकारी हाई स्कूल गेट हकीमा और ढपई में जबकि 2 मई को गुमानपुरा में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।


