डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने रईया में फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

भास्कर न्यूज | अमृतसर बीते दिनों शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के गांव गंभीरपुर में 5994 ईटीटी भर्ती (बैकलाग) में चुने गए अध्यापकों की आनंदपुर साहिब पुलिस की ओर से की गई बुरी तरह से मारपीट के खिलाफ डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के आह्वान पर जीटी रोड रइय्या में शिक्षा मंत्री और शिक्षा क्रां​ति का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया। अध्यापकों की ओर से 5994 ईटीटी भर्ती (बैकलाग) के योग्य अध्यापकों को नियुक्ति पत्र जारी करने, इसी भर्ती में नियुक्ति पत्र प्राप्त अध्यापकों की स्कूलों में रोकी गई हाजिरी लागू करवाने और सरकारी स्कूलों में खाली पड़ी पोस्टें भरने की जगह पुलिस को अध्यापकों पर तश्दद करने की छूट देने के कारण पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के खिलाफ 25 अप्रैल को भी अलग-अलग जगहों पर रोष प्रदर्शन जारी रहेंगे और अध्यापकों की मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में 4 मई को होने जा रहे चेतावनी मार्च में भारी संख्या में अध्यापक पहुंचेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *