3 पिस्तौल सहित 2 तस्कर काबू, पहले से केस नहीं

अमृतसर| सीआईए स्टाफ-2 टीम ने अवैध हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्कूटी सवार 2 तस्करों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों से 3 पिस्तौल बरामद की गई। आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह उर्फ विक्की मॉडर्न (32) निवासी गोकुल विहार और अजय (28) निवासी विशाल विहार, बटाला रोड के रूप में हुई है। अरोपी विक्रम पेशे से ड्राइवर है। पुलिस टीम ने इन्हें बांका बिहारी गली मोड़, बटाला रोड से काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिस्तौल उन्होंने तरनतारन रोड से किसी व्यक्ति से लिए थे। एडीसीपी इंवेस्टिगेश्न जगबिंदर सिंह ने पुलिस ने आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब इनके संपर्क में रहे अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। आगे और गिरफ्तारियां, बरामदगी की संभावना है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *