40 लाख लेकर भी नहीं करवाई दुकानों की रजिस्ट्री, एक नामजद

लुधियाना| 40 लाख रुपए लेकर भी आरोपी ने गांधी नगर में दुकानों की रजिस्ट्री नहीं करवाई। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी का नाम दीपक बजाज है, वह संतोख नगर, न्यू शिवपुरी का रहने वाला है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने यह मामला कालका जी एन्क्लेव, हंबड़ां रोड के रहने वाले मोहित गुप्ता की शिकायत पर दर्ज किया। गुप्ता का कहना है कि आरोपी के साथ उसने गांधी नगर में चांद सिनेमा के निकट 2 दुकानों का सौदा किया था। जिसका उसने 40 लाख रुपए भी आरोपी को दे दिया थे। लेकिन आरोपी ने रुपए लेने के बावजूद भी रजिस्ट्री नहीं करवाई। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *