ग्रामीणों ने स्कूल में बाउंड्री ​बनाने की मांग की

भास्कर न्यूज | बड़कागांव चेपाकला पंचायत के ग्राम जुगरा पन्नावाटांड़ टोला उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय का गुरुवार को विधानसभा सांसद सह प्रतिनिधि पंसस कृष्णा राम ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में पानी की समस्या को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल से बात करके अविलंब पानी पूर्ति कराने की मांग की है। जलमीनार खराब होने के कारण बच्चों को पानी पीने और मध्याह्न भोजन बनाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा है। उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव में पानी की घोर समस्या है, इसके अलावा देश की आजादी के बाद आज तक हमारे गांव में बिजली नहीं आई है, जो बहुत ही दुख की बात है। वहीं ग्रामीणों ने विद्यालय का मरम्मत और चहारदीवारी बनाने की मांग की है। कृष्ण राम ने कहा कि मैं सांसद से बात करके बिजली लाने का मांग रखूंगा। मौके पर कृष्ण राम, बालदेव साव, ख़ैंटा सिंह भोगता, अमृता भोगता, बालेश्वर गंझू, मघा गंझू, छोटू गंझू, चेतलाल गंझू, देवा गंझू, तालकेश्वरी गंझू, मंजू देवी, जीरवा देवी, शांति देवी, फागुनी देवी, कमली देवी और ग्रामीण लोग उपस्थित थे । भास्कर न्यूज|बड़कागांव उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंडरिया के छात्र गोपाल कुमार, पिता जलेश्वर महतो ने नवोदय विद्यालय में प्रवेश नामांकन परीक्षा पास कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सह सचिव लता कुमारी सिन्हा ने बताया कि छात्र गोपाल कुमार, पिता जलेश्वर महतो, माता कुंती देवी ग्राम पंडरिया निवासी उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंडरिया में वर्ग पांच पढ़ाई कर रहा था। जो नवोदय विद्यालय बोंगा हजारीबाग में वर्ग 6 में नामांकन के लिए परीक्षा पास की है। छात्र की सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को बधाई दिया है। बच्चों की पढ़ाई में स्कूल के प्रधानाध्यापिका लता सिंहा, सहायक शिक्षक मेराज अंसारी और मनोज सिंह का योगदान सराहनीय रहा। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सिरमा पंचायत के मुखिया इसमत आरा, प्रतिनिधि असीम अरशद, पंसस शबनम प्रवीण, प्रतिनिधि इरफान खान, पूर्व मुखिया वाजिद अली, संजर हुसैन, समाजसेवी हैदर अली आदि शामिल है। कटकमदाग |स्वास्थ विभाग की ओर से प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश जारी की गई है। सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी हजारीबाग के निर्देशानुसार प्रखंड अंतर्गत सीएचसी, पीएचसी, एचएससी एवं गांव के सरकारी व निजी विद्यालयों में विश्व मलेरिया दिवस का होगा आयोजन। स्वास्थ विभाग की ओर से बानादाग उच्च विद्यालय बानादाग में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित होगा। कटकमसांडी सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भूषण राणा व प्रखंड मलेरिया इंचार्ज एमटीएस सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मलेरिया से सुरक्षा एवं बचाव के प्रति जन समुदाय को जागरुक करना एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनका व्यवहार परिवर्तन करना है। इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस का थीम है “मलेरिया का अंत हमारे साथ पूर्णनीवेश, पूर्णकल्पना, पूर्णजीवन। इस अवसर पर सभी सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, बीटीटी, सहिया साथी व सहिया के साथ मिलकर विद्यालयों में रैली और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित चेपाकला पंचायत के ग्राम जुगरा पन्नावाटांड़ टोला उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक जेल में है। इससे बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रही है। विद्यालय के सचिव बालदेव साव अकेले ही विद्यालय की देखरेख कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *