कपूरथला में नशे के खिलाफ वॉकथॉन आज:1000 से ज्यादा विद्यार्थी और NCC कैडेट होंगे शामिल, अग्रणी भूमिका निभाने की शपथ लेंगे

पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत कपूरथला में आज (शुक्रवार को) एक विशेष वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे गुरु नानक स्टेडियम से शुरू होगा। डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस वॉकथॉन का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। वॉकथॉन का रूट गुरु नानक स्टेडियम से शुरू होकर सैनिक स्कूल, शहीद भगत सिंह चौक और सत नारायण मंदिर होते हुए बस स्टैंड तक जाएगा। फिर वापस स्टेडियम में समाप्त होगा। लोगों को किया जाएगा जागरुक इस कार्यक्रम में एक हजार से अधिक विद्यार्थी और NCC कैडेट भाग लेंगे। कैडेट मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने की शपथ लेंगे। साथ ही वे जनता को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे। प्रशासन ने वॉकथॉन के दौरान सुरक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य और सफाई के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीसी ने लोगों से इस नशा विरोधी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से नशे की रोकथाम के लिए प्रशासन के प्रयासों में सहयोग करने का आग्रह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *