भीषण गर्मी… 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, अगले दो दिन लू का अलर्ट

जांजगीर | जिले में तेज गर्मी का दौर जारी है। गुरुवार को भी तापमान 43 डिग्री रहा है। रात का तापमान भी 28 डिग्री पर स्थिर है। इस बीच मौसम विभाग ने लगातार ग्रीष्म लहर चलने की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन ग्रीष्म लहर का अलर्ट है। इस दौरान तेज गर्मी के साथ लू का खतरा बढ़ जाता है। यह स्थिति दो दिनों तक बनी रहेगी। इसी बीच चक्रवाती सिस्टम से मौसम में बदलाव भी हो रहा है। आसमान में बादल छाएंगे और गरज-चमक की स्थिति बनेगी, लेकिन इसका असर गर्मी पर नहीं होगा। तापमान स्थिर बना रहेगा, वहीं गर्मी भी जारी रहेगी। बारिश का सिस्टम 26 अप्रैल तक बने रहने की पूरी संभावना है। दो अलग-अलग द्रोणिका और एक चक्रीय चक्रवात परिसंचरण की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। बता दें कि जिले में तापमान लगातार 40 डिग्री के पार बना हुआ है। तेज गर्मी पड़ रही है। इस तेज गर्मी की वजह से शहर की सड़कें सूनी हो गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *