महासमुंद| शादी समारोह से दोस्तों के साथ वापस जा रहे एक व्यक्ति के साथ रात दो बजे के करीब तीन व्यक्ति ने गाली गलौज कर डंडे से मारपीट की। मामला पिथौरा थाना क्षेत्र की घटना है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। मामले की जानकारी देते पुलिस ने बताया कि ग्राम मेमरा निवासी गणेश यादव ने बताया कि 23 अप्रैल को अपने फूफा हीरालाल यादव के गांव कौडियापारा पिलवापाली गया था। जहां सरपंच के घर शादी कार्यक्रम में कौडियापारा पिलवापाली के दोस्त योगेश बरिहा, त्रिलोक बरिहा, बिहारी बरीहा, उत्तम बरिहा और उत्तर बरिहा सभी शादी कार्यक्रम देख वापस बिरहाडीपा से पिलवापाली जाने के रास्ते में महुआ पेड़ के पास रात करीब 2 बजे पहुंचे थे। जहां पर रितीक ठाकुर, सोमदेव ठाकुर, आशीष चौहान सभी निवासी कौडिया के योगेश बरिहा को रोक कर गाली गलौज करने लगा जिन्हें क्यों गाली गलौज कर रहे हो बोलने पर रितीक ठाकुर अपने पास रखे स्टील के पाईप, सोमदेव ठाकुर अपने पास रखे बांस का डंडा और आशीष चौहान हाथ में पहने कड़ा से सभी एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया है। रितीक ठाकुर, सोमदेव ठाकुर, आशीष चौहान के मारपीट करने से कलाई, सिर, माथा और पीठ में चोंटें आई है।


