तार घेरा कर रहे व्यक्ति से डंडा व कुल्हाड़ी से मारपीट, केस

भास्कर न्यूज| महासमुंद खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम आमाकोनी में अपने बाड़ी में तार का घेरा लगा रहे एक व्यक्ति से डंडा और कुल्हाड़ी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट से व्यक्ति खून से लथपथ व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। पुलिस के बताए जानकारी के अनुसार ग्राम आमाकोनी थाना खल्लारी निवासी चुम्मन लाल जगत का बाड़ी घुनेसर मोगरे के बाड़ी से लगा हुआ है, जिसमें तार से घेरा लगा था तथा वह हवा तूफान से गिर गया था। जिसे चुम्मन लाल के पिताजी मनहरण लाल जगत 18 अप्रैल को सुबह उठाकर फिर से घेरा कर रहे थे। इसी दौरान करीबन 6:30 बजे उनका पड़ोसी घुनेसर गोंगरे पुराने रंजिश को लेकर मेरे बाड़ी में क्यों आये हो कहकर गाली गलौज करते हुए हाथ में रखे डंडे से मारने के बाद पास में रखे कुल्हाड़ी से चुम्मन लाल के पिताजी के सिर पर मार दिया। मारपीट में चुम्मन लाल के पिताजी के गिर जाने पर घुनेसर मोंगरे उनके गला को भी दबा दिया, जिसे देखकर गनीराम मोंगरे और उसकी पत्नी उत्तरा मोगरे के चिल्लाने पर चुम्मन लाल घर से बाड़ी की ओर आया तो देखा कि उसके पिताजी खून से लथपथ थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *