भास्कर न्यूज| महासमुंद शिशुपाल पर्वत में मिले एक अज्ञात महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या कोई और नहीं बल्कि पति ने की थी। 22 मार्च को पुजारीपाली के अजय बरिहा को खोजनें के लिए शिशुपाल पर्वत में झरने के नीचे चट्टान तरफ खोजने गए थे। तब देखे कि झरना के नीचे पत्थर चट्टान में एक अज्ञात महिला का शव औंधे मुंह गिरा हुआ था। 25 मार्च को चतुर्भुज मानिकपुरी पिता शंकरदास मानिकपुरी निवासी बानीपाली के द्वारा मृतका के कपड़े, बाएं हाथ की तर्जनी में बने गोदना को देखकर शव की पहचान खिरबाई मानिकपुरी के रूप में किया गया। और बताया कि करीब 4 वर्ष पूर्व खीरबाई का विवाह जलपुर के भोजराज मानिकपुरी से हुआ था। विवाह के 3 साल बाद भोजराज, खीरबाई के साथ मारपीट लड़ाई झगड़ा करता था, जिसके डर से खीरबाई अपने मायके आ गई थी। 6 मार्च को खिरबाई अपने बाइक से काम करने के लिए सरायपाली जाने निकली और बोली कि शाम को मैं अपने पति भोजराज मानिकपुरी के पास जाऊंगी उन्हीं के साथ रहूंगी जो शाम तक वापस नहीं आई। आरोपी भोजराज मानिकपुरी पिता पंचराम मानिकपुरी (26) स्कुलपारा, जलपुर सरायपाली के द्वारा शुरुआत में गुमराह कर रहा था। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पत्नी की चरित्र शंका पर हत्या करना स्वीकारा। आरोपी ने बताया कि 7 मार्च को मृतका खिरबाई को सरायपाली से बाइक में बैठाकर शिशुपाल पर्वत लेकर गया और पहाड़ से ऊपर से धक्का दे दिया, जिससे मृतक खिरबाई की मृत्यु होना बताया। आरोपी के कब्जे से 1 बाइक जब्त किया। आरोपी के खिलाफ बलौदा में थाना में धारा 103, 238 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


