चौपाल लगाकर नशामुक्ति के दुष्प्रभाव को बता लोगों को किया गया जागरुक

भास्कर न्यूज | महासमुंद महासमुंद जिले में नशामुक्ति के लिए लगातार जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। 16 से 23 अप्रैल तक विभिन्न ग्राम में हाट बाजार में, कॉलेज में नशामुक्ति के बारे में जानकारी दी गई। अभियान के तहत सिंघोड़ा थाना के ग्राम छुईपाली में, टुहलु चौकी में ग्राम खट्टी एवं ग्राम द्वारतला कला के साप्ताहिक बाजार में, सिरपुर चौकी के ग्राम सेनकपाट में, बलौदा थाना के ग्राम जलग्रह मेला, भंवरपुर चौकी के साप्ताहिक बाजार, सरायपाली थाना के पातेरपाली एवं सरायपाली बाजार, पटेवा के ग्राम पचरी, सांकरा थाना के ग्राम भटकुंडा बन दुर्गा मंदिर, कोमाखान थाना अंतर्गत बाजार, सांकरा थाना के ग्राम बिजेमाल, बुंदेली चौकी के ग्राम नदी चरोदा, खल्लारी थाना के ग्राम बी के बाहरा के साप्ताहिक बाजार एवं केजीएनएम नर्सिंग कॉलेज महासमुंद में नशामुक्ति के संबंध में जनजागरुकता लाने के लिए प्रचार प्रसार किया गया। नशे के दुष्प्रभाव, नशे के प्रभाव से बच्चों को बचाने के बारे में बताया गया। नशा मुक्ति हेतु मानस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्प लाइन नंबर -14446 के बारे में बताया गया। इसके साथ ही साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध और यातायात नियमों के विषय में भी जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *