पीएम आवास: हितग्राहियों का सर्वे करने घर-घर दस्तक दे रहे

भास्कर न्यूज | दामापुर मोर दुआर साय सरकार अभियान के तहत डोंगरिया खुर्द ग्राम में घर-घर जाकर पात्र हितग्राहियों का सर्वे किया गया। पंचायत के सरपंच विश्राम यादव, पंच संदीप बुग्गी यादव, रोजगार सहायक संतोष साहू, अन्य पंचों और गांव के सहयोगियों की उपस्थिति में यह कार्य पूरा हुआ। सर्वे के बाद लगभग शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों के नाम आवास सूची में जोड़े गए। जनहितैषी योजना के सफल क्रियान्वयन पर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा की प्रशंसा की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *