सड़क पर खड़ी बाइक ले गए चोर, मामला हुआ दर्ज

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर बाइक पर ससुराल जाने के दौरान बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर टॉयलेट करने गए प्रार्थी की बाइक चोर लेकर भाग गए। मामले में मध्यप्रदेश सीधी जिला के ग्राम बनसुकली निवासी कैलाश सिंह की रिपोर्ट पर जनकपुर थाना में पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रार्थी कैलाश 21 अप्रैल को अपनी पुरानी बाइक क्रमांक एमपी 18 एमटी 3391 से अपने ससुराल ग्राम चिडौला जा रहा था कि शाम करीब 7 बजे ग्राम चिडौला बेला तिराहा के पास बाइक खड़ी कर टॉयलेट करने सड़क किनारे चला गया, लेकिन चाबी निकालना भूल गया। जब लौटा तो देखा कि बाइक मौके पर नहीं है। 25 हजार रुपए कीमत की बाइक चोर लेकर फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *