राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जल संरक्षण व भू जल स्तर को सुधारने के लिए शपथ ली

गुरूवार को जिले के सभी ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत घोड़ारी में किया गया। इस दौरान जल संरक्षण और भू जल स्तर सुधार के लिए शपथ ली गई। कार्यक्रम को पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी से वर्चुअल माध्यम से देश को संबोधित किया। सीएम विष्णुदेव साय ने अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र और मोर गांव मोर पानी महाअभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि यह एक दूरदर्शी पहल है, जिससे ग्रामीण नागरिकों को अपनी पंचायत में ही आवश्यक सेवाएं मिल सकेंगी, जिससे समय की बचत होगी और अनावश्यक भागदौड़ से छुटकारा मिलेगा। पंचायत राज अधिनियम की जानकारी सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों को होनी चाहिए। अब पंचायत में ही महतारी वंदन योजना की राशि निकाला जा सकता है। अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से आपका जीवन सहूलियतों से भरा होगा। जिनके घर खपरैल का उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा, सभी सर्वे कराएं। शौचालय की भी सुविधा मिलेगी। विकास के कार्यों में कोई कोताही नहीं होगी। सी सी रोड भी स्वीकृति दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना के हितग्राही ज्योति मंडल, पूजा मंडल, भारती चक्रधारी से सीधा संवाद स्थापित किया गया। उनके खातों में डिजिटल लेनदेन के माध्यम से सहायता राशि का अंतरण भी किया गया। कार्यक्रम में सरपंच पार्वती बंजारे, आनंद साहू, मुन्ना साहू, राम आश्रय यादव, संदीप घोष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, विजयलक्ष्मी जांगड़े, कलेक्टर विनय लंगेह, सीईओ एस. आलोक, जनपद सीईओ बी.एस. मंडावी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन व अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों में डिजिलॉकर, ई-गवर्नेंस व आधार सेवाएं उपलब्ध: अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को नगद आहरण, आधार सेवाएं, डिजिलॉकर, ई-गवर्नेंस सेवाएं, दस्तावेज़ प्रिंटिंग और डिजिटल साक्षरता जैसी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। यह सुविधा न केवल ग्रामीणों की समय और संसाधनों की बचत करेगी बल्कि उन्हें शहरों जैसी डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी। आत्मनिर्भर गांव की दिशा में बड़ा कदम सरकार की यह योजना गांवों के विकास और आत्मनिर्भरता को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *