ग्राम शेर के आंगनबाड़ी केंद्र 1 एक मॉडल केन्द्र बना, दीवारों पर बने चित्रकला आकर्षण का केंद्र बना

भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद में एकीकृत बाल विकास परियोजना ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम शेर के आंगनबाड़ी केंद्र 1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा साहू व सहायिका सावित्री साहू गर्भवती महिलाओं, बच्चों व किशोरी बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जा रहा है। यहां का आंगनबाड़ी एक मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में उभरा है। दीवारों पर नए रंग रोगन और चित्रकलाओं से यह बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस आंबा केंद्र में सभी बच्चे नियमित आंगनबाड़ी केन्द्र आते हैं, जिससे पोषण के साथ-साथ प्रारंभिक शिक्षा का भी लाभ मिल रहा है। इस आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती-3, धात्री 4, 6 माह से 3 वर्ष के बच्चे 18, 3 से 6 वर्ष के बच्चे 25 व किशोरी बालिका-15 दर्ज हैं। कार्यकर्ता पुष्पा साहू व सहायिका ने पालकों को स्वास्थ्य व पोषण शिक्षा गृह भेंट व समुदाय आधारित कार्यक्रम (सुपोषण चौपाल) में दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र में वर्तमान में गंभीर कुपोषित व सैम बच्चे नहीं है। कार्यकर्ता शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा खेल-खेल के माध्यम से दे रही हे। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है। आंबा कार्यकर्ता विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रचार कर रही है, जिससे विभिन्न योजनाओं नोनी सुरक्षा योजना में 100 प्रतिशत, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 100 प्रतिशत, सुकन्या समृद्धि योजना में 84 प्रतिशत, महतारी वंदन योजना में 100 प्रतिशत व केंद्र में टीएचआर वितरण अंतर्गत समस्त दर्ज 40 हितग्राहियों का फोटो कैप्चर, ई केवाईसी पूर्ण किया जा चुका है। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के अंतर्गत टीवी और आरओ व अन्य सामग्री भी प्रदान किया गया है, जिससे बच्चों के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और शिक्षाप्रद वातावरण बना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *