सुकमा| राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर गुरुवार को व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दिन जिले की 70 ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्रों का शुभारंभ किया जाएगा, जहां से महतारी वंदन योजना के तहत पहला ट्रांजेक्शन किया जाएगा। साथ ही समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन केंद्रों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी।


