अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 25 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर अंबिकापुर पहुंचेंगे। वे सुबह 8.30 बजे बलरामपुर सर्किट हाउस से रवाना होकर 10 बजे सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छात्रों से संवाद करेंगे और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 11.30 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक सर्किट हाउस में आरक्षित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 4 बजे वे कलेक्टरेट परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। इसके बाद जिला पंचायत सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे।


