राजिम| कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में सब तरफ आक्रोश देखा जा रहा है। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने इस हमले को पाकिस्तान प्रायोजित षड्यंत्र बताया। उन्होंने आतंकियों की इस करतूत को कायराना हरकत बताते हुए कहा कि यह हमला भारत की ताकत को कमतर आंकने की नाकाम कोशिश है। हमें हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर पूरा भरोसा है, भारत इसका करारा जवाब देगा। विधायक ने इस पूरे हमले को सुनियोजित षड्यंत्र बताते हुए कहा कि जल्द ही पाकिस्तान वैश्विक अलगाव की स्थिति में पहुंच जाएगा। भाजपा विधायक रोहित साहू ने कहा कि जो कुछ कश्मीर में हुआ, वह सिर्फ एक आतंकी हमला नहीं, बल्कि जिहाद की रणनीति का हिस्सा है, जो देश को बांटने और कश्मीर की शांति को भंग करने का प्रयास है।


