रात में पिता से बात कर बेटे ने सुबह फांसी लगा आत्महत्या की

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम शांतिनगर में एक किशोर ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बारे में गुरुवार की सुबह पता चला जब उसका चाचा पवन कुमार कमरे में पहुंचा। कमरे के अंदर फांसी से 17 वर्षीय प्रिंस कुमार लटका था और उसकी मौत हो गई थी। प्रिंस की बुधवार की रात में ही अपने पिता देव नारायण से मोबाइल पर लंबी बातचीत हुई थी। प्रिंस का शव कमरे में पंखे के लिए छत में लगाए गए पाइप के सहारे फांसी से लटका था। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन इसके कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रिंस व उसके माता-पिता मूलत: रघुनाथनगर के रहने वाले हैं और यहां शांतिनगर में किराए के मकान में रहते हैं। उनके पास एक निजी ट्रैक्टर है। प्रिंस इसी ट्रैक्टर को चलाता था। पुलिस ने बताया कि प्रिंस व उसके माता पिता शांतिनगर में ही किराए के मकान में रहते हैं। करीब सप्ताहभर पहले उसके माता पिता घरेलू काम के सिलसिले में पैतृक गांव रघुनाथनगर गए थे। वे अभी गांव में ही है। प्रिंस यहां अभी अकेले ही रह रहा था। सुबह फोन नहीं उठाने पर पहुंचे चाचा ने पुलिस को दी थी सूचना प्रिंस के चाचा पवन शांतिनगर में ही किराए के मकान में रहता है। सुबह पवन बातचीत के लिए प्रिंस को मोबाइल पर कॉल कर रहा था, लेकिन फोन कोई रिसीव नहीं कर रहा था। कई बार फोन करने के बाद भी उसने कॉल रिसीव नहीं किया तो पवन उसके घर पहुंचा। कमरे का सामने का दरवाजा खुला था और अंदर प्रिंस फांसी से लटका था। पवन ने ही परिजनों व पुलिस को सूचना दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *