अंबिकापुर| हसुली में बुधवार रात एक युवक ने फांसी लगा ली। 22 वर्षीय नीलकमल पैकरा बुधवार रात खाना खाकर घर से निकला और नहीं लौटा। वह कभी-कभी रात में पड़ोस में भी सो जाता था, इससे परिजन ने भी तलाश नहीं की। सुबह जब परिजन उठे तो नीलकमल घर से करीब 50 मीटर दूर पेड़ में फांसी से लटका था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को उतरवाया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला।


