चिरमिरी से कश्मीर गए सभी पर्यटक सुरक्षित मोबाइल बंद मिलने के कारण परिजन चिंतित

भास्कर न्यूज |चिरमिरी कश्मीर में चिरमिरी से गए पर्यटक आतंकी हमले के बाद फंस गए है। आतंकी हमले के बाद फंसे पर्यटक शिवांश जैन ने श्रीनगर एयरपोर्ट से लाइव वीडियो शेयर करते हुए बताया कि स्पाइस जेट की श्रीनगर से जम्मू की फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे की थी, लेकिन फ्लाइट 3 घंटे देरी से चल रही है। यात्रियों को दिल्ली के लिए शाम 4 बजे की दूसरी फ्लाइट भी थी। फ्लाइट के देरी से चलने के कारण उन्हें 20 हजार रुपए अतिरिक्त खर्च कर नया टिकट लेना पड़ा। पर्यटकों में एयर लाइंस की इस मुनाफाखोरी को लेकर नाराजगी जताई है। यही नहीं, पर्यटकों ने यह थी बताया कि आतंकी हमले के बाद से सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली। यात्री 3.30 बजे तक एयरपोर्ट में फंसे रहे। इधर, परिजन के अनुसार दल के सभी सदस्य जम्मू में सुरक्षित पहुंच गए हैं। वे वहां से दिल्ली फ्लाइट से पहुंचेंगे और दिल्ली से चिरमिरी आएंगे। आतंकी हमले के बाद परिजन समेत स्थानीय लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी सदस्यों का मोबाइल नंबर फिलहाल बंद आ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *