बिना ओटीपी बताए खाते से पार हो गए 6.14 लाख रुपए

अंबिकापुर | नमनाकला के पटवारी कॉलोनी निवासी सोसायटी संचालक विनोद कुमार सिंह से ऑनलाइन ठगी कर 6 लाख 14 हजार रुपए निकाल लिए गए। घटना 23 अप्रैल की शाम करीब 5 से 5:30 बजे के बीच की है। पीड़ित ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। विनोद कुमार सिंह का बचत खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नमनाकला अंबिकापुर शाखा में है। 23 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। उसमें इंटरनेट बैंकिंग एप अपडेट करने का लिंक भेजा गया था। उन्होंने लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन किया। इसके बाद उन्हें एक घंटे इंतजार करने को कहा गया। शाम 5 बजे से 5:30 बजे के बीच उनके खाते से तीन बार में कुल 6 लाख 14 हजार रुपए कट गए। उन्होंने किसी को ओटीपी नहीं बताया था। ठगी की शिकायत उन्होंने टोल फ्री नंबर 1930 पर की। शिकायत का एकनॉलेजमेंट नंबर 33304 से शुरू होता है। पीड़ित ने बैंक स्टेटमेंट और क्राइम ब्रांच से प्राप्त दस्तावेज भी आवेदन के साथ संलग्न किए हैं। उन्होंने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *