कुसमी| बेरला ब्लॉक क ग्राम सुरहोली में सूचना मिली कि एक गाय के बच्चे को कुत्ते ने काट लिया है तकलीफ जिससे गाय का बच्चा गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के बाद प्रह्लाद वर्मा ने मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई बेरला के पास हेल्पलाइन नं 1962 पर सूचना देने पर तत्काल टीम मौके पर पहुंच कर गाय के फंसे हुए बच्चे को बाहर निकाला गया। गाय एवं उसका बच्चा दोनों सुरक्षित है एवं खतरे से बाहर है। मौके पर डॉ. सोहन सिन्हा, सहायक तिलेन्द्र पाटिल, ड्राइवर नेमसिंग निर्मलकर एवं ग्रामीण प्रहलाद वर्मा लक्ष्मण वर्मा, रिखी रावत, चैतू साहू,उपस्थित रहे।


