भास्कर न्यूज | बालोद गुरुवार को पंचायती राज दिवस पर जिले के 50 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ हुआ। कॉमन सर्विस सेंटर व ग्राम पंचायत के बीच लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने एग्रीमेंट हुआ है। वहीं प्रत्येक ग्राम पंचायत के बगल में खाली जमीन पर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का भवन बनाने की प्लानिंग है। विभागीय अफसरों के अनुसार चरणवार केंद्र शुरू होंगे और भवन बनंेगे। जिला पंचायत के उप संचालक आकाश सोनी ने बताया कि जिले के 436 ग्राम पंचायतों में चरणवार अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खोलने की प्लानिंग है। पहले चरण में 50 ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। जहां गुरुवार को अटल डिजिटल सुविधा केंद्र अस्तित्व में आ चुका है। प्रत्येक जनपद के 10-10 ग्राम पंचायतों को पहले चरण में चिन्हांकित किया गया है। केंद्र खोलने का मुख्य उद्देश्य लोगों को गांव में ही सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। जिसके लिए वर्तमान मंे ब्लॉक व जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ब्लॉक व जिला मुख्यालय में आने की नौबत नहीं पड़ेगी। नागरिक सुविधाओं की पहुंच संबंधित सेवाएं, वित्तीय समावेशन सेवाएं, सीएससी की सेवाएं से जुड़ी काम केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन होंगे। अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से जन्म, मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्र, आय, निवास, जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, राजस्व सेवाएं संबंधित कार्यों के लिए आवेदन कर सकेंगे। वित्तीय समावेशन सेवाएं के तहत नगद आहरण, फंड ट्रांसफर, बीमा ऑनलाइन, जीवन, सामान्य और कृषि, पेंशन, पैन कार्ड संबंधित काम करवा सकेंगे। सीएससी की सेवाएं के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं का पंजीयन करवा सकेंगे। पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे। बिजली बिल भुगतान कर सकेंगे। यात्रा के लिए टिकट बुकिंग करवा सकेंगे। ई-डिस्ट्रक्ट सेवाओं के माध्यम से प्रमाण पत्र संबंधित काम करवा सकेंगे। अफसरों का दावा है कि अधिकांश काम केंद्र के माध्यम से हो जाएगा। शासन स्तर से स्पष्ट किया गया है कि पंचायत परिसर या आसपास ही केंद्र का संचालन किया जाए ताकि लोगों को गांव मंे भी लंबी दूरी तय न करना पड़े। चरणवार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में केंद्र खुलने से लोगों के काम गांव में ही होंगे। दूसरे चरण में जिले की बाकी ग्राम पंचायतों को भी डिजिटल सुविधा से जोड़ना जाएगा। पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम पंजीयन होगा ग्राम पंचायतों को कॉमन सर्विस सेंटर के अधिकृत ग्राम स्तरीय उद्यमियों (वीएलई) के लिए उचित बैठक की समुचित व्यवस्था, बिजली कनेक्शन और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करानी होगी। डिजिटल सुविधा केंद्र का उद्देश्य ग्राम पंचायत कार्यालयों को डिजिटल सेवा केंद्र के रूप में विकसित करना है। जहां ग्रामीणों को बैकिंग, सरकारी प्रमाण पत्र (जाति, आय, निवास), पीएम किसान, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम पंजीयन जैसी सेवाएं निशुल्क या निर्धारित दर पर मिल सकेंगी। बालोद जनपद- ग्राम पंचायत कोहंगाटोला, टेकापार, तमोरा, भेड़िया नवागांव, बोड़की, बेलमांड, पड़कीभाट, उमरादाह, मुल्लेगुड़ा और चारवाही कुल 10 ग्राम पंचायत में केंद्र शुरू हुआ। डौंडी- ग्राम पंचायत ध्रुर्वाटोला, गिधाली, कुसुमकसा, आड़ेझर, घोटिया, पचेड़ा, पटेली, छिंदगांव, सुरडोंगर, ढोर्रीठेमा कुल 10 ग्राम पंचायत में केंद्र शुरू हुआ। डौंडीलोहारा- ग्राम पंचायत गिधवा, चेब नवागांव, रानीतराई रोड, नाहंदा, बुंदेली, भीमकन्हार, आतरगांव, बड़गांव, भीमपुरी, कमकापार कुल 10 ग्राम पंचायत मंे केंद्र शुरू हुा। गुंडरदेही- ग्राम पंचायत खुरसुनी, बोड़ेना, माहुद अ, देवरी क, डुडेरा, पिरीद, चौरेल, ईरागुड़ा, बरबसपुर, रूदा कुल 10 ग्राम पंचायत में केंद्र शुरू हुआ। गुरूर- ग्राम पंचायत हसदा, जेवरतला, धनेली, पेरपार, दर्रा, भरदा, चंदनबिरही, कनेरी, फागुन्दाह, सुर्रा कुल 10 ग्राम पंचायत में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र शुरू हुआ।


