नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आज

बालोद| नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का सम्मान समारोह 25 अप्रैल को दोपहर 1 बजे होगा। इसी दिन सतनामी समाज भंेडरा खपरी ब के तत्वावधान में मिनीमाता की मूर्ति का अनावरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में सांसद भोजराज नाग, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहिब, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा होंगे। छत्तीसगढ़ लोक सांस्कृतिक संस्था चैनगंज के राकेश साहू अपनी प्रस्तुति देंगे। यह जानकारी सरपंच माधुरी साहू ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *