राहत… ग्रामीणों को अब एक ही छत के नीचे ​मिलेंगी सारी डि​जिटल सेवाएं

पंचायतीराज दिवस के अवसर पर बालोद जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के 50 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों का शुभारंभ किया गया, जिससे ग्रामीणों को डिजिटल सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी से वर्चुअल माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया, जिसे जिले के ग्रामीणों ने भी सुना। वहीं, ग्राम पंचायत पड़कीभाट (बालोद विकासखंड) में आयोजित मुख्य समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंन्द्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू, जनपद सदस्य निर्मला बंजारे, भगवती उइके, ममता गंगबेर और सरपंच नुपेन्द्र कुमार यादव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का वर्चुअल संबोधन भी सुना। मुख्यमंत्री साय ने मोर गांव, मोर पानी अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की शपथ दिलाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *