देवघर में ट्रेन से शराब की खेप ले जाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के साथ एक युवक भी था, जो पुलिस एक्शन के बीच भाग निकला। घटना मधुपुर रेलवे स्टेशन की है। कोलकाता से उदयपुर जा रही अनन्या एक्सप्रेस में सवार थीं महिलाएं महिलाओं की पहचान हाजीपुर निवासी ज्योति देवी (34) और गोपालगंज की रहने वाली काजल कुमारी (22) के रूप में की गई है। महिलाओं के पास से 6 ट्रॉली बैग और 3 पीठू बैग मिले हैं। वो कोलकाता से उदयपुर जा रही अनन्या एक्सप्रेस में सवार थीं। ट्रेन मधुपुर स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ ने जांच शुरू की दरअसल, शराब की एक बोतल टूट गई और डिब्बे में गंध फैल गई। लोगों ने कोच अटेंडेंट से इसकी शिकायत की। कोच अटेंडेंट ने टीटीई को सूचित किया। टीटीई ने आसनसोल कंट्रोल रूम को जानकारी दी। ट्रेन जब मधुपुर स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ की टीम ने एसी कोच की जांच की। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 71,800 रुपए आंकी गई दोनों महिलाओं के पास 6 ट्रॉली बैग और 3 पीठू बैग मिले। जांच में इन बैगों से 35 बोतल ब्लेंडर स्प्राइट (750 ML), 12 बोतल रॉयल चैलेंज, 20 बोतल रॉयल स्टैग और 12 टेट्रा विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 71,800 रुपए आंकी गई है। बिहार में विवाह समारोह में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी शराब पूछताछ में पता चला कि दोनों महिलाएं विवाह समारोह में कैटरिंग का काम करती हैं। ये शराब बंगाल से खरीदकर बिहार में विवाह समारोह में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी। इस दौरान उनके साथ यात्रा कर रहा एक युवक पुलिस को देखकर फरार हो गया। जब्त की गई शराब को देवघर जिला उत्पाद विभाग को सौंपा जाएगा। ——————————————- देवघर में 7वीं की छात्रा की मौत:परिजनों ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में किया हंगामा, वार्डन पर लापरवाही का लगाया आरोप देवघर में बुधवार को कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 7वीं की छात्रा की मौत के बाद जमकर हंगामा मचा। घटना देवीपुर थाना क्षेत्र के पहरीडीह की है। परिजनों ने वार्डन पर बच्ची का इलाज नहीं कराने और समय पर परिजनों को सूचित नहीं करने का आरोप लगाया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर…


