बालोद| शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद में 28 अप्रैल को प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा। सुबह 10 बजे से कैंप का आयोजन विजिन इंडिया द्वारा किया जा रहा है। इसमें सुजुकी मोटर्स गुजरात के लिए चयन किया जाएगा। 18 से 26 वर्ष की उम्र के आईटीआई पास अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। सभी ट्रेड के अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक दस्तावेज लाना होगा।


