आतंकी हमले के विरोध में बैकुंठपुर बंद:व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद रखीं दुकानें; चिरमिरी के 11 पर्यटक सकुशल वापस लौटे

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में व्यापारियों ने अपनी दुकानें पूरी तरह से बंद रखीं। चेम्बर ऑफ कामर्स के आह्वान पर शुक्रवार को व्यापारियों ने स्वेच्छा से इस बंद में भाग लिया। घटना से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि अविभाजित कोरिया जिले के चिरमिरी के 11 पर्यटक इस आतंकी हमले में बाल-बाल बच गए और शुक्रवार को वे सकुशल वापस घर लौट आए। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन हिंदू महासंघ ने बैकुंठपुर में मशाल रैली का आयोजन किया। बंद के दौरान शहर की सभी व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप रहीं। व्यापारियों के इस स्वैच्छिक बंद को पूरे शहर का समर्थन मिला। चिरमिरी के 11 लोग सकुशल वापस लौटे बता दें कि आतंकी हमले में एक कश्मीरी व्यापारी ने छत्तीसगढ़ के 11 लोगों की जान बचाई। चिरमिरी के 11 पर्यटक जो घूमने गए थे, वो भी हमले के वक्त वहीं पहलगाम में मौजूद थे। इनमें भाजपा पार्षद पूर्वा स्थापक, पूर्व पार्षद शिवांश जैन समेत 3 बच्चे भी शामिल थे। शिवांश जैन ने बताया कि भू-स्खलन के कारण सड़क पर जाम लगा था। सड़क के दोनों तरफ पर्यटकों की भीड़ थी। अचानक फायरिंग शुरू हो गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय कश्मीरी व्यापारी नजाकत अली ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। नजाकत हर साल सर्दियों में चिरमिरी आकर गर्म कपड़े बेचते हैं। पर्यटक उन्हीं के साथ पहलगाम के आस-पास घूम रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *