पुलिया नाला बैहाटोला में बोरी बंधान कर जल के संरक्षण का दिया गया संदेश
अनूपपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था जी.एस. हितकारिणी समिति कोतमा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बैहाटोला तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के संयुक्त प्रयास से कोतमा विकासखंड के पुलिया नाला बैहाटोला में बोरियों का बोरी बंधान किया गया तथा लोगों को जल की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बैहाटोला की सरपंच, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, मेंटर्स, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बैहाटोला के अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।


