पंचायत दिवस पर विभिन्न स्थानों में आयोजित हुए संवाद परिचर्चा कार्यक्रम
अनूपपुर। राष्ट्रीय पंचायत दिवस 24 अप्रैल के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया कलेक्टर हर्षल पंचोली व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में जिला, जनपद, ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिवर्ष 24 अप्रैल का दिन वर्ष 1993 में संविधान का 73वां संशोधन अधिनियम प्रभावशील होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पंचायत दिवस मनाया जाता है राष्ट्रीय पंचायत दिवस का मुख्य समारोह मधुबनी (बिहार) में आयोजित किया गया जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किया गया इस कार्यक्रम को सीधा प्रसारण के माध्यम से जिला, जनपद व ग्राम पंचायत स्तर पर देखने की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी जिला स्तर पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह जिला पंचायत सदस्य किरण चौधरी जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी केके सोनी सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
ग्राम स्तर पर जल संरक्षण, स्वच्छता, जल जीवन आदि पर हुआ संवाद
राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष ग्राम सभा में जल संरक्षण, स्वच्छता, आधोसंरचना का रखरखाव, जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने संवाद, परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किए गए।


