अगले माह आनी थी बारात, थाने पहुंच युवती ने दर्ज कराई दुष्कर्म की शिकायत

अगले माह आनी थी बारात, थाने पहुंच युवती ने दर्ज कराई दुष्कर्म की शिकायत
कोतमा।
एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां शादी की तैयारी में जुटी दुल्हन उस समय सदमें में आ गई जब उसके होने वाले पति ने शादी से इनकार करते हुए किसी दूसरी लड़की से शादी करने की बात बताई। शादी से मुकरने के बाद युवती द्वारा आरोपी के खिलाक शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया। 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा के खिलाफ रेप की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना में जुट गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ राज्य की रहने वाली युवती की शादी कोतमा थाना अंतर्गत एक युवक के साथ तय हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल से बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया 6 फरवरी को आरोपी द्वारा शादी के लिए कपड़े खरीदने के बहाने कोतमा बाजार बुलाया जहां पर युवती अपनी एक सहेली के साथ बाजार में आकर खरीददारी भी की। आरोपी द्वारा अपने घर दिखाने के बहाने ले जाकर अब तो शादी होनी है कहकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। घटना के दौरान युवती की सहेली बाहर आंगन में मोबाइल चला रही थी। उक्त घटना के कुछ दिनों बाद होने वाले दूल्हे शिवम द्वारा शादी से मना कर दिया। जिसके बाद  युवती मानसिक तनाव में आ गई। घटना की पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताने के बाद रविवार की शाम थाने पहुंचकर आरोपी (होने वाले दूल्हे ) के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया गया। सूत्रों के अनुसार शादी के कार्ड भी छप गए है। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर युवती का मेडिकल एवं न्यायालीन कथन कार्यवाही कराए जाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है साथ ही मामले की विवेचना में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *