पीआरटी में देवी अहिल्याबाई होल्कर पर प्रेरणादायक कार्यक्रम संपन्न

पीआरटी में देवी अहिल्याबाई होल्कर पर प्रेरणादायक कार्यक्रम संपन्न
अनूपपुर।
पीआरटी महाविद्यालय, अनूपपुर में नारी सशक्तिकरण में देवी अहिल्याबाई होल्कर जी का योगदान विषय पर एक प्रेरणास्पद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक सहभागिता एवं नेतृत्व क्षमता को उजागर करना था, जिसमें विशेष रूप से देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जेके संत, वरिष्ठ प्राध्यापक, शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देवी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी शासन, न्याय और जनसेवा के क्षेत्र में अद्भुत कार्य किए। विशिष्ट अतिथि पल्लविका पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, अनूपपुर ने कहा कि आज की महिलाएं देवी अहिल्याबाई के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त समाज की आधारशिला होती है। कार्यक्रम में सुधा शर्मा तथा डॉ. ज्ञान प्रकाश पांडेय, प्राध्यापक शासकीय तुलसी महाविद्यालय, अनूपपुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को देवी अहिल्याबाई के जीवन से शिक्षा लेने और सामाजिक जिम्मेदारियों में सहभागिता की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगढ़ एवं समस्त विद्यार्थी की उपस्थिति रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *